Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी

-सी.ओ. सिटी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

-जीआरपी पुलिस ने नहीं किया कोई सुनवाई

-जीआरपी का सिपाही विजय यादव चला रहा है अवैध वसूली का साम्राज्य

– अवैध वसूली करने वाले दो नमूने कैमरे मे कैद

रिर्पोट- रंजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती । रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा टेम्पो चालक से मनमानी धन उगाही से सम्बंधित समाचार का संकलन करने गये पत्रकार को धमकी देने के मामले में इण्डियन कौंसिल ऑफ प्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद मिश्र और उपाध्यक्ष सौरभ वी.पी. वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन सीओ सीटी को सौंपा। मांग किया कि प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी और प्रभावी कार्यवाही किया जाय।
सौंपे ज्ञापन में इण्डियन कौंसिल ऑफ प्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद मिश्र ने कहा है कि वे कबीर बस्ती सप्ताहिक समाचार पत्र का सम्पादक है। 3 जून को दोपहर उनके मोबाइल पर एक सूरज नाम के लड़के ने फोन किया कि रेलवे स्टेशन बस्ती के कैम्पस में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती 200 रू0 ले लिया गया है, मना करने पर वसूली करने वाला व्यक्ति मार पीट पर अमादा है। इस सूचना पर वे रेलवे स्टेशन बस्ती कैम्पस में पहुॅचेे, लड़के सूरज से मुलाकात हुई, उसने एक व्यक्ति की तरफ इशारा किया कि यही आदमी पैसा छीना है। उन्होने वसूली करने वाले व्यक्ति से पूछा की आप ने किस बात का पैसा लिया है, और लिया है तो आपने कोई रशीद दिया है की नही? तो उस व्यक्ति ने कहा यहां रशीद नही दिया जाता हर आने जाने वाले वाहन को 200 से लेकर 500 तक रूपये देना ही होता हैं इसमें कोई कुछ नही कर सकता। उन्होने पूछा आप का ठेकेदार कौन है। तो उस नामध्पताध्अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि विजय यादव जी0 आर0 पी0 के सिपाही है उन्ही के निर्देश पर ये वसूली की जाती है। यह सुनकर वे वाईक से जी0 आर0 पी0 थाने के तरफ जा रहा थे कि रास्ते मे मौजूद गुण्डा टाइप व्यक्ति ने रोका भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए वहा मौजूद अपने गुर्गो को ललकारने लगा की यह प्रेस वाला है, मार कर के इसका हाथ पैर तोड़ दो इतना ही नही उस व्यक्ति ने बाइक के अगले पहिये में डंडा डालकर बाईक को रोक लिया और भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए बाईक की चाभी और बाईक के डिग्गी में रखा रिपोर्टिग डायरी निकाल लिया। जब पत्रकार श्री मिश्र को लगा कि अब प्राण घातक हमला हो जायेगा और लोग उन्हें मार डालेगे इसको देखते हुए प्रार्थी बाईक छोडकर जी0 आर0 पी0 थाने के तरफ भाग निकला और थाने में मौजूद दारोगा दुर्गेश को घटना के बारे मे बताया लेकिन वहा से कोई प्रभावी कार्यवाही नही की गयी और उन हमलावरो का सहयोग करते हुए कहा गया की घटना स्थल जी0 आर0 पी0 थाने के अन्तर्गत नही आता है। उन्होने घटना के सम्बन्ध में एस0 पी0 जी0 आर0 पी0 को भी मोबाईल पर घटना की सूचना दिया था। घटना के बाद ही थाना-पुरानी बस्ती को भी लिखित शिकायत दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही अभी तक नही किया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन बस्ती के परिसर में अराजक तत्त्वो का जमावड़ा रहता है और यही लोग सम्भ्रन्त यात्रियो एवं टैक्सी व टैम्पो चालको को प्रताड़ित और मार पीट कर 200 से लेकर 500 तक की वसूली नियमित किया जाता है। घटना के तत्काल बाद यदि वे अपना जान बचाकर भागे न होते तो निश्चित ही उनकी हत्या हो जाती। घटना का विडियो अवैध वसूली करने वाले लोगो ने यह कहते हुए बनाया की यह प्रेस का आदमी है और 500 व 1000 रूपया वसूली करने आया है। यह कहते हुए आरोपी लोग उन्हें दबाव में लेने का प्रयास कर रहे थे। जबकि वायरल विडियो में पूरा घटना क्रम साफ है, और आरोपियो के चेहरे भी एकदम स्पष्ट है। जिनकी पहचान की जा सकती है। आये दिन इस प्रकार की घटनाये रेलवे स्टेशन बस्ती हो रही है। कार्यवाही न होने से उन असामाजिक तत्वों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। जिनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होना नितान्त आवश्यक एवं जनहित में है। प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए घटना में शामिल उन अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाय जिससे यात्रियो और वाहन चालको में डर व भय का महोल समाप्त हो। और रेलवे स्टेशन बस्ती कैम्पस को अराजक तत्वो से मुक्त कराया जाये।
ज्ञापन देने के दौरान इण्डियन कौंसिल ऑफ प्रेस के उपाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र, चित्रसेन पाण्डेय, वृजवासी शुक्ल, रंजीत उपाध्याय, तबरेज खान आदि पत्रकार शामिल रहे।