मां-बाप के इकलौते बेटे को सांसद की गाड़ी ने उड़ाया, हुई मृत्यु

गंभीर रूप से घायल बच्चे को तडपता छोड चलते बने संवेदनहीन सांसद

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शनिवार को शाम को बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी की गाड़ी की चपेट में आये 6 साल के मासूम की दर्दनाक हुई मौत, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे की है हैरानी की बात ये है कि इतने जिम्मेदार पद पर रहते हुये भी सांसद गैर जिम्मेदार नागरिक की तरह बच्चे को सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर चल दिये, उन्होने गाड़ी से उतरकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत नही महसूस की, घटना के बाद आनन फानन में परिजन और आसपास के लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, गंभीर हालत में डाक्टरों ने बच्चे को लखनऊ रिफर कर दिया, रास्ते में कप्तानगंज पहुचते ही बच्चे की मौत हो गई, कोतवाली थाना क्षेत्र के बसिया निवासी शत्रुघ्न राजभर का 9 वर्षीय बेटा अभिषेक प्राथमिक विद्यालय हरदिया बुजुर्ग में दूसरी कक्षा का छात्र , शाम को 3 बजे छुट्टी होने पर बच्चों के साथ घर वापस जा रहा था।
अभी वह सागर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा ही था कि सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आ गया जो सांसद हरीश द्विवेदी की बताई जा रही है, जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया देर रात तक पुलिस के आला अफसर मान मनोवव्ल करते रहे। सांसद की संवेदनहीनता को लेकर पूरे इलाके में गुस्सा है, मृतक बालक अपने मां बाप का इकलौता बेटा था, उसकी 3 बहनें हैं, इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शत्रुघ्न की तहरीर पर धारा गाड़ी से कुचलना तथा गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है, सीओ सिटी बस्ती सदर आलोक प्रसाद ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर