निकाय चुनाव में योग्य प्रत्याशियों को मौका देगी आम आदमी पार्टी

भानपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में तैयारियों पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में प्रभावी भूमिका के लिये  आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में सोमवार को भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन बैड़वा माता मंदिर के परिसर में हुआ।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष पतिराम  आजाद ने कहा कि कार्यकर्ता नगरीय क्षेत्रों में सम्पर्क बढाये, लोगों के समस्याओें की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक ढंग से मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करें। आम आदमी पार्टी  निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। योग्य प्रत्याशियों को ही चुनाव मैंेदान में उतारा जायेगा कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगहजगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है।  सफाई की स्थिति बेहद खराब है। आम आदमी पार्टी को मौका मिला तो भ्रष्टाचार से मुक्ति के साथ विकास की गति तेज होगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी और महिला विंग जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जिला महासचिव डा. रामसुभाष वर्मा  आदि  ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।  नगर पालिका और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना पहली प्राथमिकता है।  जन सहयोग से आम आदमी पार्टी इस बार जीत का रेकार्ड बनायेगी, लोग बदलाव का मन बना चुके है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से विजय कुमार चौधरी, बाबूराम गौतम, रामलखन चौधरी, कनिकराम, ज्ञानदास गौतम, अजय तिवारी, राम अचल, विनय कुमार, सन्तोष कुमार, प्रदीप नरायन तिवारी के साथ सैकड़ो लोग शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर