निकाय चुनाव के लिये ‘आप’ ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में प्रभावी भूमिका के लिये  आम आदमी पार्टी ने ताकत झोंक दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को नगरपंचायत नगर बाजार का कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी कार्यकर्ता सोनू के आवास पर हुआ।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष पतिराम  आजाद ने कहा कि निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पार्टी पहले से ही इसके लिये तैयार है और नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायतों में मजबूती से उतरेगी।
उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे जनता के बीच सम्पर्क बढाये, लोगों के समस्याओें की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक ढंग से मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करें। आम आदमी पार्टी  निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। निकाय चुनाव में योग्य प्रत्याशियों को ही चुनाव मैंेदान में उतारा जायेगा। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष पतिराम आजाद ने नगर पालिका चुनाव में वार्ड नं. 10 से आशिया परवीन को उम्मीदवार घोषित किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को कुलदीप जायसवाल, फिरदौस अहमद, एहतेशाम हुसेन, डा. रामसुभाष वर्मा, चन्द्रभान कन्नौजिया आदि ने सम्बोधित करते हुये पार्टी के लक्ष्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना पहली प्राथमिकता है। जन सहयोग से आम आदमी पार्टी इस बार जीत का रेकार्ड बनायेगी, निकाय चुनाव में जनपद के  लोग बदलाव का मन बना चुके है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मो. अदीम, समीर, मो. अतीफ, रामकुमार, शकील, कल्लू, मो. शफीक, नूर अली, मो. अन्सार, अमानतुल्लाह, दीपक कुमार, सोनू पटेल, सत्य प्रकाश चौधरी, शिवनाथ चौधरी, वीरेन्द्र, पप्पू, शिव कुमार, सतीश, सुरेन्द्र, अजय के साथ सैकड़ो लोग शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर