सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को  दिलायी शपथ ग्रहण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। सोमवार को सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री ओ.पी. त्रिपाठी ने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारी अपनी एकजुटता को बनाये रखें तभी समस्याओं का हल निकलेगा। कहा कि प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन समस्याओं के निस्तारण कराने हेतु निरन्तर प्रयत्नशील है।
शपथ ग्रहण करने वालों में उपाध्यक्ष मुनीश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर लाल, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामकुमार पाल, पारसनाथ चौधरी, राघवराम यादव, कोषाध्यक्ष छोटेलाल यादव, कार्यालय सचिव सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, कार्यालय उप सचिव दिनेश चन्द्र पाण्डेय, संयुक्त सचिव संत कुमार नन्दन, उप संयुक्त सचिव डा. अंगिरा प्रसाद चौधरी, संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उप संगठन मंत्री देवनरायन प्रजापति, मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, उप मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, बस्ती सदर संयोजक श्रीगोपाल त्रिपाठी, सह संयोजक श्यामधर सोनी, तहसील मीडिया प्रभारी गिरीश नरायन पाण्डेय, हर्रैया संयोजक उदराज वर्मा, सह संयोजक इस्लाम अंसारी, तहसील मीडिया प्रभारी यार मोहम्मद, भानपुर तहसील संयोजक भगवानदास, सह संयोजक मंगरू प्रसाद, मीडिया प्रभारी इन्द्रमणि तिवारी, रूधौली तहसील संयोजक बुद्धिसागर पाण्डेय, सह संयोजक राम खिलाडी, तहसील मीडिया प्रभारी रामलगन चौधरी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य श्रीनाथ मिश्र, राधेश्याम तिवारी, सुरेश धर दूबे, उमापति मिश्र, सत्यनाम सिंह, तेज प्रताप सिंह, उदयराज दूबे के साथ ही कुल 36 कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।
सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि परस्पर एकजुटता आवश्यक है। संचालन मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूर्यभान सिंह, दयाशंकर वर्मा, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रामनाथ, छोटेलाल यादव, राम सूरत चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहे। अंत में हरीश मिश्र, रामयज्ञ पाण्डेय, परशुराम शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर