विज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा में शामिल हुये छात्र

यूमागा टेक्नोलॉजी द्वारा विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । यूमागा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने हिस्सा लिया। दो वर्गों में कक्षा 6 से 8 में 1345 प्रतिभागी कक्षा 9 और 10 में 468 प्रतिभागी और कक्षा 11 और 12 वर्ग में 335 छात्रों सहित कुल 2148 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा  लिया। प्रतियोगिता में बच्चों का विज्ञान के प्रति रुचि दिखाई पड़ा , छात्रों ने परीक्षा हॉल में बहुत ही जिज्ञासा पूर्वक परीक्षा दिया। परीक्षा देने के बाद जब बच्चे परीक्षा हॉल से बाहर निकल रहे थे, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कुराहट दिखाई दी।
प्रतियोगिता के आयोजक यूमागा टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर प्रभात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का परिणाम 8 जनवरी 2023 को घोषित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नयी पीढी में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
परीक्षा को सम्पन्न कराने में टीम उमागा केे प्रशान्त मिश्रा, अंकित कुमार गुप्ता, विमल पाण्डेय, समीर नरूला, अमन पाण्डेय, अंकित अग्रहरी, अशोक प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी, प्रिंस मिश्रा, दुर्गेश, अनुराग पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, अनुराग दूबे, हरेन्द्र, शिवम अग्रवाल, हर्ष द्विवेदी आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर