सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में लिए गये निर्णय

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । सोमवार को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक  अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में पेंशनर्स कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में  निर्णय लिया गया कि आगामी 17 दिसम्बर को पेंशनर्स दिवस पर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जायेगा।
बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, सेवा निवृत्त और वरिष्ठ नागरिकों के लिये जिला अस्पताल में अलग से पर्ची एवं दवा वितरण काउन्टर, राष्ट्रीयकृत बैंकों में अलग से काउन्टर से रेल, बस में छूट की सुविधा आदि मांगों पर विचार करने के साथ ही संस्था के मजबूती पर जोर दिया। संचालन मंत्री परमात्मा प्रसाद ने किया।
उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक में मुख्य रूप से लालचन्द वर्मा, अशफाक अहमद, अद्याशरण चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, जगन्नाथ मौर्य, विजयभान सिंह, राधेश्याम श्रीवास्तव, जोखन राम, गौरीशंकर, दुर्बली प्रसाद, राम सूरत यादव, मो. इब्राहीम, सन्तराम, राम सुधि शर्मा, राम अनुज शुक्ल, मोहनलाल, हरेन्द्र लाल, मोहिबुल्लाह, सालिकराम वर्मा, रामराज, बद्री प्रसाद के साथ ही अनेक पदाधिकारियों, सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर