वाटर ए0टी0एम0 का नपा अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने किया उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा शास्त्री चौक पर निर्मित वाटर ए0टी0एम0 का नपा अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने उद्घाटन किया।
स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत अभियान के तहत बस्ती नगर पालिका द्वारा कई सराहनीय कार्य कराये गये इसी के तहत शास्त्री चौक पर वाटर ए0टी0एम0 का भव्य उद्घाटन किया गया इसके बावत जानकारी देते हुए नपा अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने बताया कि बस्ती नगर वासियों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक एतिहासिक कदम है बस्ती शहर वासियो को अभी चार और वाटर ए0टी0एम0 उपलब्ध कराये जायेगें उन्होंने कहा हमारे संकल्प पत्र में शामिल स्वच्छ बस्ती -सुन्दर बस्ती के तहत सारे कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराये गये। उन्होंने कहा कि जबसे केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है तबसे समाज के सभी वर्गो का सर्वांगीण विकास हो रहा है। नगर पालिका परिषद नगर वासियों के विकास के लिए कृत संकल्पित है।
उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, कर निर्धारण अधिकारी उदयभान, वरिष्ठ समाज सेवी संतोष शुक्ला, दिनेश श्रीवास्तव के साथ सभासद गणों में श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, विपिन राय, परमेश्वर शुक्ला, सचिन शुक्ला, सोनू पाण्डेय, सुभाष श्रीवास्तव, मो0 इद्रीश, दिनेश गुप्ता, कन्हैया लाल, मो0 सिद्वीक, अरविन्द्र सोनकर, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, पंडित सुरेन्द्र त्रिपाठी, लिपिक वेद प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार लाल श्रीवास्तव, राजमणि पाण्डेय, गोपाल चौरसिया, चिन्टू मिश्रा, लवकुश चौबे सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर