रालोद ने किया बाबा साहब को नमन्

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । मंगलवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर  राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनुपमा गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लाक रोड स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि संविधान निर्माण के साथ ही बाबा साहब ने दलित, पिछडे़ समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होने कहा कि जब तक समाज में विषमता, असमानता है बाबा साहब सदैव याद किये जायेंगे। अनुपमा गुप्ता ने बाबा साहब के जीवन संघर्षो पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बाबा साहब को नमन् करने वालांें में त्रिपुरेश पाठक, प्रदीप चौधरी, मेराज अहमद खान, इन्द्र बहादुर यादव, शिवकुमार गौतम, इमानुल्लाह खान, दूधनाथ पटेल के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर