चौपाल लगाकर औद्यनिक कार्यक्रमों में खेती करने की दी जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में उद्यान विभाग द्वारा बुधवार विकासखंड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत परिवार पुर मे बृहद किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को नई तकनीकी अपना कर अधिक से अधिक आय प्राप्त करने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक बस्ती मंडल पंकज शुक्ला के नेतृत्व में जिला उद्यान अधिकारी बस्ती संतोष कुमार दुबे, वरिष्ठ निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या , भानु प्रताप त्रिपाठी मिशन प्रभारी, विकासखंड प्रभारी सुभाष चंद्र मिश्रा उद्यान निरीक्षक के द्वारा चौपाल लगाकर औद्यानिक खेती करने और उन में होने वाले रोगों बचाव की तकनीक जानकारी उपनिदेशक देते हुए विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

उद्यान विभाग से प्राप्त जानकारी से खुश दिखे  लाभान्वित होकर और वैज्ञानिक विधि औद्यनिक विधि कार्यक्रमों की खेती करके अपनी आए दुगना करने के बारे में कहते हुए उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें गांव के ग्राम प्रधान राम निहाल,राम जन्म मौर्य, बैजनाथ ,विनोद मौर्य, हरीश चंद्र मौर्य, द्वारिका मौर्य, नरसिंह नारायण सिंह सुरेंद्र सिंह, रामपाल तमाम किसान मौजूद थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर