हिमांचल में मिली जीत से कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । कांग्रेस पार्टी को हिमाचल में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रौता चौराहा स्थित शिविर कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया। हिमांचल की जीत का श्रेय राष्ट्रीय नेतृत्व को देते हुये नोमान अहमद ने कहा कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का जन मानस पर व्यापक असर पड़ रहा है। दावा किया कि आने वाले 2024 लोकसभा के चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव मैंदान में उतरेगी। गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणामों को पार्टी के लिये सबक बताते हुये नोमान अहमद ने कहा कि जैसे-जैसे देश की जनता भाजपा का सच जान जायेगी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
हिमांचल में मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सूर्यमणि पाण्डेय, अल्पसंख्यक शहर चेयरमैन सलाहुद्दीन, सेवा दल जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, शहर महासचिव सर्वेश शुक्ला, उदयराम यादव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, गौरीशंकर शुक्ल, आदित्य मौर्य, सारिब अहमद, भरत कुमार, बलराम यादव, शिवम के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर