परिषदीय विद्यालयों में बढी चोरियों से शिक्षक परेशानः सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती सदर के अध्यक्ष शैल शुक्ल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया कि परिषदीय विद्यालयों में होने वाली चोरियों को पुलिस गंभीरता से ले और मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कराकर दोषियों को दण्डित कराया जाय।
शैल शुक्ल ने बताया कि आये दिन परिषदीय विद्यालयों से अवकाश के दिनों में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिये रखे अनाज, बरतन, गैस सिलेन्डर, पंखा, टुल्लू पम्प, समरसेबल, कम्प्यूटर प्रोजेक्टर आदि चोरी हो जाता है। जब प्रधानाध्यापक या शिक्षक घटना का मुकदमा दर्ज कराने जाते हैं तो प्रायः उनका मुकदमा भी पुलिस दर्ज नहीं करती है। इसे लेकर शिक्षक परेशान हैं और चोरों का उत्साह बढता ही जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों से अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मैं तत्काल सभी स्थानों को एक पत्र बनाकर ओम निर्देशित कर रहा हूं उनके द्वारा यह भी कहा गया कि यदि अध्यापक समुदाय को कहीं भी पुलिस के मदद की जरूरत हो तो मुझे अवगत करायें, पूरी मदद की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में सदर मन्त्री विजय वर्मा, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, विनोद गौतम, आशुतोष शुक्ल, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर