Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिक्षा मित्रों ने किया समान कार्य समान वेतन की मांग, सौपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेल्फेयर एसोसिएशन  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, शिक्षा मित्रोें के   प्रतिनिधि मण्डल ने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल को मांगों के समर्थन में 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि शिक्षा मित्रोें की समस्याओं का समाधान कर उन्हें समान कार्य समान वेतन के अनुरूप सुविधायें उपलब्ध करायी जाय।
ज्ञापन सौपते हुये जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा मित्रों की स्थिति दयनीय है और वे घोर उपेक्षा के शिकार है। सभी 147766 शिक्षा मित्र स्नातक, परास्नातक, बीटीसी है और शिक्षक होने की अर्हता पूरी करते है। लगभग 48 हजार शिक्षा मित्र टीईटी उत्तीर्ण भी है किन्तु वे मात्र 10 हजार रूपये के अल्प मानदेय पर कार्य करने को बाध्य है। बताया कि उत्तराखण्ड, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, दिल्ली सहित अनेक राज्यों में शिक्षा मित्रों की तरह भिन्न-भिन्न नामों से शिक्षण कार्य करने वालोें को 24 से 40 हजार रूपये तक का मानदेय प्राप्त हो रहा है किन्तु उत्तर प्रदेश में 10 हजार रूपये में जिविका चलाना मुश्किल है। मांग किया कि शिक्षा मित्रों को शिक्षकों की भांति समान कार्य समान वेतन प्रदान करने के साथ ही 62 वर्ष तक सेवा का अवसर और शिक्षकों की भांति सुविधायें, स्थानान्तरण, मृतक आश्रितों के नौकरी की व्यवस्था आदि की सुविधायें प्रदान की जाय।
भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से एसोसिएशन संरक्षक आनन्द दूबे, विजय बहादुर यादव, सन्तोष कुमार शुक्ल, अविनाश मिश्र, राघवेन्द्र उपाध्याय, पंचानन पाल, पवन कुमार तिवारी, अर्चना यादव, राजकुमार गौतम, राकेश कुमार शुक्ल, राजीव कुमार, वृजेश कुमार     चौधरी, सुधीला देवी, फूलचन्द, उमेश चन्द तिवारी, अजय पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश यादव, सुनील पाण्डेय, कृष्ण कुमार तिवारी आदि शामिल रहे।