वर्तमान समय में प्राथमिक शिक्षा अपने शौर्य को प्राप्त करने की दिशा में: मंडलायुक्त

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा के अंतर्गत क्लास डिसेबिलिटी होम बेस्ड एजुकेशन तथा सूचना संचार समर्थ तकनीकी में स्पेशल एजुकेटर का मंडल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आवासीय प्रारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद के दृष्टिबाधित छात्रा काव्य चौधरी द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और जनपद संत कबीर नगर से अर्चना त्रिपाठी तथा सविता द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि योगेश्वरा राम मिश्र ने अपने संबोधन में कहा मैं स्वयं प्राथमिक शिक्षा का छात्र रहा हूं और मेरी माता प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक रही हैं और मैं गर्व से कह रहा हूं कि वर्तमान समय में प्राथमिक शिक्षा अपने शौर्य को प्राप्त करने की दिशा में है। छात्रों को शिक्षा देने वाले पुनीत कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार श्रीवास्तव एसआरजी ने किया।

प्रशिक्षण में जनपद बस्ती सिद्धार्थनगर संतकबीरनगर के कुल 96 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। बच्चों में दिलीप चौधरी, सुनील गुप्ता, पंकज पांडे, डॉ अजय पांडे, सुमन श्रीवास्तव, रेनू पांडे, लक्ष्मण गुप्ता, रंजू देवी, अर्चना त्रिपाठी, आशीष दुबे, धर्मेंद्र चौधरी, अखिलेश कुमार मिश्र, दैनिक भास्कर, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्रीराम सतीश चंद, अजय भारती, श्रीमती सुषमा पांडे, वर्षा गर्ग, श्रीमती सविता श्रीवास्तव, श्रीमती श्वेता मिश्रा, सुनील कुमार सागर, सदानंद, रामनाथ शर्मा, सहयोग में अनिल पांडे, संतोष पांडे, तथा हनुमान पांडे तथा प्रोजेक्टर संचालन में समन्वयक एमआईएस अभिषेक शुक्ला, मंजू देवी, मोहम्मद अतहर उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर