वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में दोषी कर्मचारी के विरुद्ध अवश्य कराई जाए एफआईआर: मण्डलायुक्त

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में दोषी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर अवश्य कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि दोषी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर नहीं कराई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवायी की जाएगी। मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, व्यापारियों द्वारा इसकी कालाबाजारी न की जाए तथा खाद सही दाम पर किसानों को मिले। लघु सिंचाई विभाग द्वारा 9125 बोरिंग का लक्ष्य पूरा करने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर 93 से बढ़कर 103 हो गई है और इसका मेडिकल ऑडिट भी नहीं किया गया है। इस स्थिति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए सक्रियता बरतने का निर्देश दिया है। धान खरीद का लक्ष्य 70 प्रतिशत पूरा होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, परंतु पीसीएफ द्वारा 48 घंटे के भीतर भुगतान न करने पर नाराजगी व्यक्त किया। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा अध्यापक सिलेबस के अनुसार पठन-पाठन करें।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि निर्देश दिए जाने के बावजूद अभिलेखों का सत्यापन नहीं किया गया है। इसके लिए उन्होंने तीनों जिलों के डीपीआरओ का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।      विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लाई जाए, विभागों में बकाए की वसूली पूरी की जाए।

बैठक का संचालन जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल ने किया। बैठक मंे जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन, सिद्धार्थनगर के संजीव रंजन, संतकबीर नगर प्रेम रंजन सिंह, सीडीओ जयेन्द्र कुमार, डा. राजेश कुमार प्रजापति, सुदामा प्रसाद, वन संरक्षक ए.पी. पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत सुशील कुमार आर्य, राधेश्याम प्रसाद, अधीक्षण अभियन्ता ग्रा0अ0वि0 रियाज अहमद सिद्दीकी, अधीक्षण अभियन्ता नलकूप लक्ष्मी नरायन, अधीक्षण अभियन्ता बाढ अवनीश साहू, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई लवकुश सिंह, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई सुभाष चन्द्र, उप निदेशक पंचायतीराज बी0बी0 सिंह, उप निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार, उप निदेशक निर्माण सरोज कुमार, अपर निदेशक पशुपालन सुशील कुमार, उपायुक्त खाद्य सत्येन्द्र सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर