सांसद खेल महाकुंभ की सफलता के लिये निकली मोटरसाईकिल रैली

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । 18 से 28 जनवरी तक आयोजित दस दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ की सफलता के लिये मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुन्दन वर्मा के संयोजन में नरहरिया से स्टेडियम तक मोटर साईकिल रैली निकाली गई।
नरहरिया राधा कृष्ण मंदिर से रैली की शुरूआत करते हुये कुन्दन वर्मा ने कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी ने सांसद खेल महाकुंभ को जो बड़ा स्वरूप दिया है उससे खेल को निश्चित रूप से बढावा मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में ऑन लाइन उद्घाटन से इस आयोजन की गरिमा और बढ गई है।
मोटर साईकिल रैली नरहरिया से चलकर नई बाजार, सुर्तीहट्टा, करूआ बाबा, मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा, रोडवेज, गांधीनगर होते हुये स्टेडियम पहंुंची। रैली में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सतीश सोनकर, प्रमोद गुप्ता, प्रभात सोनी, विजय ओझा, रत्नेश तिवारी, डब्बू श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा, उमेश कन्नौजिया, प्रमोद कन्नौजिया, पशुपतिनाथ चौरसिया, कुलदीप अग्रहरि, अमरदीप पाण्डेय, राजन सिंह के साथ ही संदीप कन्नौजिया के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर