शिक्षक, शिक्षा मित्रों की बैठक में देवेन्द्र प्रताप के प्रतिनिधि ने मांगा सहयोग

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती। आगामी 30 जनवरी को होने वाले  गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मतदान के लिये प्रत्याशियों और उनके समर्थको ने प्रयास तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को  संविलियन विद्यालय बनकटी में  स्नातक निर्वाचन के एमएलसी प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश राव ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता में शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों की बैठक करके देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह बैठक में मौजूद रहे।
शिक्षकों के बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने कहा कि देवेंद्र प्रताप सिंह शिक्षकों शिक्षामित्रों,अनुदेशकों तथा शिक्षित बेरोजगारों के लिए निरंतर सदन में अपनी आवाज को रखते हैं तथा उनके हक की लड़ाई के लिए तत्पर रहते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह सदैव शिक्षकों के हितैषी रहे हैं सड़क से लेकर सदन तक शिक्षक हित के लिए संघर्ष करते हैं यहां तक की शिक्षक हितों के लिए उच्च न्यायालय तक भी शिक्षकों के हित के लिए लड़ते रहते हैं। श्री यादव ने जनपद के सभी शिक्षकों शिक्षामित्रों अनुदेशकों से बड़ी संख्या में 30 जनवरी 2023 को बूथों पर पहुंचकर देवेंद्र प्रताप सिंह जी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपराग चौधरी ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करने के साथ अपनी समस्याओं को भी एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मंत्री आदित्यनाथ तिवारी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक रामचंद्र शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  मारूफ खान, मंत्री चंद्रशेखर शर्मा, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लॉक राघवेन्द्र उपाध्याय, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, कोषाध्यक्ष रामरेखा चौधरी,   उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह, जय प्रकाश शुक्ला, कृष्ण बिहारी पाण्डेय, सहित तमाम शिक्षक शिक्षामित्र साथी उपस्थित रहे और सब ने एक सुर में श्री सिंह जी समर्थन का वादा किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर