मार्ग दुर्घटना मे तीन बाइक सवार घायल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बस्ती- महुली मार्ग पर लालगंज थाने के मथौली से जयपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा। जहां चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर दुर्घटनास्थल पहुंची लालगंज पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
संतकबीरनगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी मालती चौहान अपने पति विष्णु कुमार चौहान के साथ कार में सवार होकर लालगंज थानाक्षेत्र के बसौढ़ी स्थित अपनी बहन के घर जा रही थीं। टिकवा जोत के पास लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली-जयपुर मोड़ पर बनकटी की तरफ से आ रही बाइक कार से टकरा गई जिससे बाइक चालक महुली कस्बा निवासी 27 वर्षीय विशाल, पीछे बैठे आयुष व रंजना को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर