सिख वेलफेयर सोसायटी ने कैदियों को भेंट किया कम्बल

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। मानवता कल्याण के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले सर्वस्व दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 356 प्रकाश उत्सव को समर्पित चलाए जा रहे सेवा कार्यक्रम की कड़ी में  सरदार जगबीर सिंह की अगुवाई में जिला कारागार में जाकर कैदियों के वितरण हेतु 50 कम्बल  जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी को सौंपा। सरदार जगबीर सिंह ने जेलर को गुरूनानकदेव और गुरूगोविन्द सिंह  का चित्र भेंट किया।
जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वान्चल  सिख वेलफेयर सोसायटी की पहल सराहनीय है। कैदियों को बेहतर संसाधन मिले इस दिशा में समाज का सहयोग सराहनीय है। कहा कि  सेवा करने वाले संस्थाओं को उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देशन  में सम्मान पत्र भी दिया जाएगा।
पूर्वान्चल सिख वेलफेयर सोसायटी के प्रांतीय संयोजक सरदार जगबीर सिंह  ने बताया  गणतंत्र दिवस के साथ ही संत रविदास जयंती अवसर पर भी जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन