विद्या मंदिर में 74वां गणतन्त्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के प्रांगण में 74वां गणतन्त्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष गोपाल गाडिया ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबन्धक डाॅ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत समरसता प्रमुख अरविन्द त्रिपाठी, मोतीलाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने पधारे हुए मुख्य अतिथि एवं आगन्तुकों का स्वागत करते हुए परिचय कराया। विद्यालय के छात्र-संसद प्रधानमंत्री सुयष मिश्र ने भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के संगीताचार्य श्रीप्रकाश चैबे के नेतृत्व में भैयाओं  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रबन्धक डाॅ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को 74वें गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला एवं शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय की सराहना की। मिष्ठान वितरण एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर