बस्ती के 2 वर्ष 8 माह के बच्चे आर्यन ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । पुराना डाकखाना मोहल्ला के 2 वर्ष 8 माह के बच्चे आर्यन  उपाध्याय ने तीन विश्व रिकॉर्ड, 2 व्यक्तिगत और 1 समूह में’ पी एंड पी इवेंट्स ने कई स्थानों पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया और एक विश्व रिकॉर्ड बनाया जिसमें 347 लोगों ने भाग लिया। आर्यन इस समय अपने माता-पिता के साथ भरूच गुजरात में रहते हैं। उसके पिता डा. अजय उपाध्याय और माता गायत्री उपाध्याय पेशे से डाक्टर हैं। वे भरूच गुजरात में कार्यरत हैं।
यह जानकारी देते हुये आर्यन के बाबा सेवा निवृत्त एवं पेंशनर एसोसिएशन  जिलाध्यक्ष पुराना डाकखाना निवासी नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि आर्यन को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से ‘मैक्सिमम पीपल पार्टिसिपेटिंग इन स्पोर्ट्स एक्टिविटीज (मल्टीपल वेन्यूज)’ के विश्व रिकॉर्ड में भाग लेने के लिए सर्टिफिकेट और मेडल मिला है। इस रिकॉर्ड में आर्यन की भागीदारी योग के लिए थी। उन्होंने ए  से जेड और 1 से 20 योग को एक अभिनव तरीके से करने के लिए न्यूयॉर्क के योग प्रशिक्षक बारी कोरल (जिन्होंने कई बार व्हाइट हाउस के लिए भी प्रदर्शन किया है) का अनुसरण किया था। इससे पहले आर्यन दो व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 1 साल 7 महीने 22 दिन की उम्र में सबसे ज्यादा रंगों को पहचानने और उन्हें नाम देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2 साल 5 महीने 24 दिन की उम्र में सबसे ज्यादा विपरीत शब्दों का जवाब देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। घरवाले अपने नन्हे मुन्ने की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
उसकी सफलता पर दादी चन्द्रकला, किरन, शशि, शिल्पी, डा. अवधेश उपाध्याय, दिवाकर प्रसाद, प्रभाकर प्रसाद, अरूण कुमार, अभिषेक कुमार, आदर्श कुमार, अमन कुमार, शिल्पी, राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सोहन सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, विपिन बिहारी त्रिपाठी,  अमरनाथ यादव, बी.एल. कुशवाहा, ओ.पी. त्रिपाठी, रामनाथ, प्रेमशंकर लाल, राधेश्याम त्रिपाठी, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मुनीश चन्द, छोटेलाल यादव, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उसके सुखद जीवन की कामना किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर