युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल पर विशेष कार्यशाला का शुभारम्भ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्तीः  चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला पीजी कालेज में सिफ्सा इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल पर 50 छात्राओं की एक विशेष कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर एवं उसके सम्मुख दीप जलाकर प्राचार्य डा. अनीता मौर्य ने कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में नोडल अधिकारी डा. सुनील कुमार गौतम ने छात्राओं का परिचय, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होने छात्राओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य हेतु उनका जागरूक किया। मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित ज्योति पाल ने छात्राओं को संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। कहा संयमित निदचर्या हमें स्वस्थ रखती है और कामयाबी की ओर ले जाती है।
उन्होने छात्राओं की जिज्ञासा भी शांत की और कहा उनकी समस्याओं के निदान के लिये वे हमेशा तत्पर हैं। समाजशास्त्र की प्रवक्ता  शिखा पाण्डेय ने इंटरनेट पर दिखाई जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहने को कहा। उन्होने कहा जहां अच्छाइयां हैं वहीं बुराइयां भी हैं। यह हमारे स्वयं के स्वयं के ऊपर निर्भर होता है कि हमे क्या चुनना है। प्राचार्य डा. अनीता मौर्य ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हुये नियमित व्यायाम को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधक डा. अनिल कुमार मौर्य, श्रंखला पाल,  नीलम मौर्य सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर