पुरानी पेशन नीति बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेगे शिक्षक

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शुक्रवार को  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं बनकटी ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह यादव की  अध्यक्षता में शिक्षक संघ की बैठक संविलियन विद्यालय बनकटी पर सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों के अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 9 फरवरी, गुरूवार दिन में 11 बजे बीआरसी प्रांगण में पूरे बनकटी ब्लॉक के शिक्षक एवं शिक्षामित्र एकत्रित होकर, पुरानी पेंशन बहाली का नारा लगाते हुए, जुलूस लेकर ब्लॉक मुख्यालय बनकटी पर पहुंच कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री  को संबोधित ज्ञापन देंगे।
बैठक का संचालन संयुक्त मंत्री आदित्य नाथ तिवारी ने किया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने शिक्षकों को एकजुट होकर बिना किसी के बहकावे में आए पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ने के लिए कहा। कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अभय सिंह यादव ने यह भी कहा कि ब्लॉक के जितने भी कर्मचारी, जिस भी विभाग में कार्यरत हैं, सबको इस आंदोलन में शामिल कराने के लिये सम्पर्क किया जायेगा।
बैठक को संरक्षक सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, रामचंद्र शुक्ला, मंत्री चंद्रशेखर शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मारूफ खान, कोषाध्यक्ष रामरेखा चौधरी आदि ने संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से रुक्मणी वर्मा, नीलम, अवनीश चौरसिया,धर्मेंद्र उपाध्याय, अभिराम उमराव, अबू माज, अंकुर यादव, रितेश गोस्वामी, रवि प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, चंद्र भूषण यादव, सौरभ पासवान, राजीव, जामवंती देवी, जय प्रकाश शुक्ला, सौरभ सिंह, दान बहादुर यादव, राजकुमार, आशुतोष पांडे, दिनेश कुमार, रामसागर, परशुराम, ध्रुव नारायण दुबे,महेंद्र सिंह, राघव प्रसाद चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार यादव, घनश्याम यादव, सुभाष यादव सहित बडी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर