जबरिया मकान गिराने की साजिश, पीड़िता ने लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर चौराहा स्थित पार्वती देवी पत्नी सतीश कुमार के मकान को जबरिया कुछ लोगो द्वारा जेसीबी मंगवाकर गिराने के प्रयास का मामला सामने आया है। पार्वती देवी ने मामले की सूचना नगर थानाध्यक्ष के साथ ही जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियो को देकर न्याय की गुहार लगाया है।
भेजे पत्र में पार्वती देवी ने कहा है कि उसके बैनामाशुदा मकान को पड़ोस के ही सन्तोष कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार, राम गोपाल कसौधन, कृष्णा कसौधन आदि गिरा देना चाहते हैं। इसके लिये वे आये दिन षड़यंत्र कर रहे हैं। गत 7 फरवरी को जबरिया उनके इशारे पर जे.सी.बी. बुलवाकर  मकान गिराया जाने लगा। विरोध करने पर वे जे.सी.बी. लेकर भाग खड़े हुये । मामले की सूचना देने के बावजूद स्थानीय नगर पुलिस न जाने क्यों चुप्पी साधे हुये है। पुलिस चाहती तो जे.सी.बी. और उसे लाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कर सकती थी। पार्वती देवी को आशंका है कि उक्त लोग उनके परिवार के विरूद्ध किसी भी प्रकार की साजिश कर सकते हैं। उन्होने अपने परिवार और बैनामा शुदा मकान के सुरक्षा की गुहार जिलाधिकारी से लगाया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर