जमीनी विवाद में मारपीट, पीड़िता ने किया न्याय दिलाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के गौरा रोहारी निवासिनी फूलमती पत्नी शिवबृन्च ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र फूलमती ने कहा है कि गांव के ही रामभरत, प्रहलाद आदि से आबादी की जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। गत 2 फरवरी को उक्त लोगों ने  विवादित जमीन पर जबरिया कब्जा करने की कोशिश किया। जब फूलमती ने इसका विरोध किया तो प्रहलाद पुत्र छज्जू, उजागिर पुत्र प्रहलाद, रामभरत पुत्र राजाराम आदि  4 फरवरी को उसके घर में घुस गये और उसकी पुत्री अंतिमा के साथ अभ्रदता के साथ ही उसे मारा पीटा। फूलमती शोर सुनकर मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी उक्त लोगोें ने मारपीट किया। लोगों के बीच बचाव से दोनों की जान बची।

फूलमती ने पत्र में कहा है कि घटना की सूचना 112 नम्बर द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस उसे और उसकी बेटी अंतिमा को लेकर थाने पहुंची और उसे दिन भर थाने पर बैठाये रखा। बाद में धारा 151 में चालान कर दिया जबकि विपक्षियो के विरूद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। इस बीच विरोधी उसके घर पहुंचे जहां उसके दो नाबालिग बच्चे प्रतिमा व रवीश ही थे। उक्त लोगों ने  घर का सामान, खाद्यान्न रजाई, खटिया आदि कूंऐ में फेंक दिया एवं बच्चों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जेवरात एवं नकदी उठा ले गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। अंतिमा का मेडिकल भी पुलिस ने नहीं कराया। फूलमती ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई एवं अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर