गणित शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

दूसरे बैच में तीन विकास खण्ड के 90 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के गणित शिक्षकों का रिमिडियल शिक्षण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा बैच प्रमाणपत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के तीन विकासखण्ड नगर क्षेत्र, कप्तानगंज और कुदरहा से कुल 90 शिक्षक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इसके पहले प्रशिक्षण के पहले दिन कक्षा 6 और दूसरे दिन कक्षा 7 के रिमिडियल शिक्षण के अन्तर्गत सन्दर्भदाताओं ने संख्या पूर्व अवधारणा, संख्या निर्माण, जोड़-घटाना, गुणा-भाग,भिन्न, पूर्णाक, ज्यामिति और क्षेत्रमिति तथा संख्या पहचान, संख्या पद्धति और बीजगणित आदि के व्यवहारिक उपयोग के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के तीसरे और अन्तिम दिन कक्षा 8 के रिमिडियल शिक्षण के अन्तर्गत उपचारात्मक कार्यपुस्तिका श्मेरी प्यारी गणितश् के बारे में डायट प्राचार्य जितेन्द्र कुमार गौड़ ने अपना अनुभव साझा किया।
प्रशिक्षण प्रभारी व प्रवक्ता अलीउद्दीन ने बच्चों के सम और विषम संख्या के पहचान और समझ पर विस्तार से अपनी बात रखी। प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता मो0 इमरान खान, शशिदर्शन त्रिपाठी के साथ-साथ रिमिडियल प्रशिक्षण के सन्दर्भदाता बालमुकुन्द, अजीत सिंह, चंदन श्रीवास्तव और अमरेंद्र चौधरी ने सहयोग किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर