शिव प्रताप शुक्ला को हिमांचल का राज्यपाल बनाये जाने पर प्रसन्नता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ला को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने के निर्णय से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ला के संयोजन में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के निकट एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया।
भाजपा नेता अजीत शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर जनपद के रुद्रपुर निवासी शिव प्रताप शुक्ला ने विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन शुरू किया और चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। ऐसे अनुभवी  राजनीतिज्ञ को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने का निर्णय सराहनीय है। भाजपा नेता रामानन्द नन्हें ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ला के सार्वजनिक जीवन के व्यापक अनुभव से जनता को लाभ होगा।
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से आत्मा प्रसाद पाठक, अनिल कुमार पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव,  अमर सोनी, अनिल यादव, जितेन्द्र कुमार, प्रदीप द्विवेदी, अजीत मिश्रा आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर