ग्राम पंचायत स्तर पर चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

ब्लाक प्रभारियों की बैठक में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता के लिये ताकत झोंक दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संयोजक अनिरूद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर ब्लाक प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ो और पार्टी के नीति कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दें।
संयोजक अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि देश, प्रदेश की जनता झूठे वायदों से ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर विश्वास की दृष्टि से देख रही है, हम सबको मिलकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा जिससे आगामी लोकसभा के चुनाव में पार्टी निर्णायक जीत हासिल करे।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह और देवेन्द्र श्रीवास्तव ने ब्लाक प्रभारियोें से आग्रह किया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर टीम बनाकर अभियान को जमीनी धरातल पर क्रियान्वित करंे।
बैठक में मुख्य रूप से अजय पाण्डेय, रामभवन शुक्ल, बाबूराम सिंह, गिरजेश पाल, मो. रफीक खान, सूर्यमणि पाण्डेय, गंगा मिश्र, शीतला शुक्ल, लालजी पहलवान, राज बहादुर निषाद, वाहिद अली सिद्दीकी, महबूब हसन अंसारी, अमर बहादुर शुक्ल अमित प्रताप सिंह, रविन्द्र चौधरी, दूधनाथ पटेल, अतीत अख्तर, नफीस अहमद आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर