दो प्रेमियों के बीच हुए विवाद में एक प्रेमी ने दूसरी की गमछे से गला दबाकर कर दी हत्या

       पुलिस ने लड़की को पकड़ा तब सर्विलांस से खुला राज

गमछे से हत्या कर बोरे में भरा था शव

लापरवाही पर हल्का इंचार्ज निलंबित

कबीर बस्ती न्यूज।

चित्रकूट: जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवारा गांव में एक प्रेमिका को लेकर दो प्रेमियों के बीच हुए विवाद में एक प्रेमी ने दूसरी की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर किनारे गड़ढे में दबा दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने पूरी जानकारी के बाद इस गडढे को खुदवाया, तो बोरे में युवक का शव मिला। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव के ही दो नामजद को हत्या के आरोप में पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने हल्का इंचार्ज दरोगा को निलंबित कर दिया है।

गुरुवार को शहर कोतवाल दीपेंद्र सिंह मय फोर्स बरवारा गांव पहुंचे। उनके साथ गांव का कमल उपाध्याय, सनी कुमार व एक लडकी भी थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर किनारे गडढा खुदवाया। गडढे से एक बोरा मिला जिससे दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों की मदद से उसे खोला गया, तो शव निकला। इस शव की शिनाख्त गांव के लखपत सिंह ने अपने पुत्र निखिल कुमार (20) के रूप में की। शव एक माह से ज्यादा समय का होने से सड़ गया था, जिससे उसके कपड़ों व शरीर पर माला व अंगूठी से शिनाख्त हुई।

तीन जनवरी के बाद नहीं लौटा था निखिल

इसकी जानकारी होते ही सारा गांव मौके पर जमा हो गया। इस घटना से सनसनी फैली रही। गांव के लखपत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को गांव के शिव मंदिर में कीर्तन था। इसमें गांव भर के लोग एकत्र थे और प्रसाद वितरण देर रात तक चला। इसी दिन से उसका पुत्र निखिल घर नहीं लौटा। एक दिन तक कुछ पता न चलने पर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसमें आशंका जताई थी कि गांव के ही कमल उपाध्याय व सनी कुमार ने उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी है। इसकी जांच पुलिस कर रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को पुलिस ने गांव की एक लड़की को भी पकड़ा। इसके बाद निखिल के मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया। इससे पूरा राज खुला। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र का गांव की अन्य बिरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था। इसी लड़की से गांव के ही कमल उपाध्याय का भी परिचय था। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। कोतवाली में तहरीर देकर कमल व उसके दोस्त सनी पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग को ही लेकर था। कमल ने निखिल को रास्ते से हटाने के लिए शिव मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान ही पकड़कर गमछे से हत्या कर बोरे में शव भर नहर किनारे दबा दिया था। सनी के  सहयोग की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी और कई तथ्य सामने आएंगे। उधर मामले में डेढ़ माह तक लापरवाही करने पर एसपी वृंदा शुक्ला ने हल्का इंचार्ज राधेश्याम को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा तत्कालीन कोतवाल के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर