आबकारी विभाग की टीम ने शीतगृह मे मारा छापा, पांच पेटियों में 240 पौवे अंग्रेजी शराब बरामद

आबकारी टीम पर शीतगृह के कर्मचारियों ने किया हमला,पकड़े गए युवक को छुड़ाकर हुए फरार

आरोपी संजू सहित 25- 30 अज्ञात पर मुकदमा 

कबीर बस्ती न्युज।

हाथरस: आबकारी विभाग की टीम ने आगरा रोड स्थित शीतगृह में छापा मारकर एक युवक को पांच पेटियों में 240 पौवे अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया। इसी बीच टीम पर शीतगृह के कर्मचारियों ने हमला कर दिया और पकड़े गए युवक को छुड़ाकर ले गए। मामले में आबकारी निरीक्षक ने जम्मू-कश्मीर निवासी नामजद सहित 25- 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

आबकारी निरीक्षक अच्छेलाल मिश्र ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में जम्मू कश्मीर के बिल्लावर कठुआ निवासी बोधराज पुत्र हंसराज को गिरफ्तार किया गया था। पांच फरवरी को उसे लेकर आबकारी निरीक्षक अच्छेलाल, आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार, कुलदीप सिंह चौहान व टीम सहित आगरा-अलीगढ़ रोड पर बोहरे का बास बुर्ज स्थित आरएम शीतगृह पर छापा मारने पहुंचे। आरोपी बोधराज की निशानदेही पर शीतगृह के प्रथम तल पर बने कमरे से जम्मू कश्मीर के बिलावर कठुआ धनु रोड निवासी संजू पुत्र प्रकाश चंद को पकड़ लिया। उसके पास से प्लास्टिक के बारे में पांच पेटियों में 240 अंग्रेजी शराब के पौवे बरामद किए गए।
पूछताछ में उसने बताया कि राजस्थान में बिक्री के लिए शराब ले जाई जा रही थी। वह शराब से संबंधित लाइसेंस और दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आबकारी टीम ने शराब के कुछ पौवे नमूने के तौर पर निकाल लिए। इसी बीच शीतगृह के कर्मचारियों ने आबकारी टीम पर हमला कर दिया।

मारपीट करते हुए आरोपी संजू को आबकारी टीम से छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में आरोपी संजू  पुत्र प्रकाश चंद निवासी धनु रोड बिलावर कठुआ जम्मू कश्मीर के अलावा 25- 30 अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर