शाहजहांपुर: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

कबीर बस्ती न्यूज।

शाहजहांपुर:   मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, उसका तीन माह का मासूम बच्चा और देवर है। हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में चीत्कार मच गई।

जानकारी के मुताबिक जैतीपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ा गांव निवासी रामदीन की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा सिउरा मोड़ के पास हुआ। ट्रक में फंसी स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में रामदीन, उसकी भाभी स्वजा देवी और तीन माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।  हादसे होते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बरेली भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रामदीन भाभी को लेकर शाहजहांपुर से घर लौट रहे थे। तीनों मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर