करोड़ो रूपये की लागत से बनाई गई 27 टीटीएसपी बिना प्रयोग के ध्वस्त , जिम्मेदार खामोश

    वर्ष 2013-14 में जनपद के लगभग 400 इंसेफेलाइटिस प्रभावित ग्रामपंचायतों में हुआ था टीटीएसपी का निर्माण

कबीर बस्ती न्यूज।

रिर्पोट- सौरभ वीपी वर्मा

भानपुर/ बस्ती: इंसेफेलाइटिस व अन्य जलजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए वर्ष 2013 -14 में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए टीटीएसपी (टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट) योजना लागू हुई थी इसके तहत भानपुर तहसील क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड के 27 ग्राम पंचायतों में टीटीएसपी का निर्माण हुआ था लेकिन निरंकुशता और भ्रष्टाचार के चलते गांव के लोगों को एक कटोरी पानी नसीब नहीं हुआ और करोड़ो रूपये की लागत से बनी योजना ध्वस्त हो गई।

टीटीएसपी का निर्माण वर्ष 2013-14 में जनपद के लगभग 400 इंसेफेलाइटिस प्रभावित ग्रामपंचायतों में हुआ था जिसमे से सल्टौआ ब्लॉक के 27 ग्राम पंचायतों में भी इसका निर्माण हुआ था लेकिन घटिया निर्माण एवं एवं देखरेख की अभाव में विकास खंड के 27 ग्राम पंचायतों में बने टीटीएसपी में से 26 ग्राम पंचायतों की योजना बिना प्रयोग के ही धस्वत हो गई वहीं  मात्र एक ग्राम पंचायत सिसवारी में चल रही टीटीएसपी भी रिसाव एवं अन्य कारणों से बंद हो गया जिससे गांव के लोगों को साफ पानी पीने का नसीब नहीं हो पाया।

सल्टौआ ब्लॉक के अमरौली शुमाली, पिटाउट , फेरसम ,कोठिला( अब नगर पंचायत) दसिया ,मनवा ,सेखुई ,सिसवारी ,बसडीला ,जिनवा, सूरतगढ़ , गोरखर , बंगरिया ,बालेडीहा  समेत 27 इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांवों में इस तरह के पानी की टंकी का निर्माण हुआ था लेकिन साफ पानी पीने के उद्देश्य से लगाये गए टीटीएसपी  बिना चले ही ध्वस्त हो गया और देखते ही देखते वह ढहने के करीब पहुंच गया।

स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुआ था टीटीएसपी का निर्माण

विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार द्वारा भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दूषित पानी से मुक्ति दिलाने के लिए इस योजना की शुरुआत किया गया था । इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए बस्ती मंडल में सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग उसके बाद जल निगम को इसके देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन जल निगम ने आज तक गांवों में निर्मित पानी टंकियों को देखने और जमीन पर उसके उद्देश्य की पूर्ति को जानने की जहमत नहीं उठाया जिसका परिणाम है कि करोड़ो रूपये की लागत से बने पानी की टंकी से आज तक एक बूंद पानी पीने का नसीब नही हुआ।

टाइल्स के नाम पर डकार लिया गया धन

कई गांव के स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत करने पर जिम्मेदारों की आंख खुली तो पानी टंकी में टाइल्स लगाने की बात कही गई उसके बाद ग्राम पंचायत के सभी 27 गांवों में टीटीएसपी पर टाइल्स लगाने का काम शुरू हुआ लेकिन टाइल्स के नाम पर भी इस योजना में धन को डकार लिया गया क्योंकि न ही टाइल्स लगने के बाद रिसाव बंद हुआ और न ही योजना अपने उद्देश्य की तरफ बढ़ पाया। दस साल बाद योजना की स्थिति देखने के जो लापरवाही  जिम्मेदार लोगों का दिखाई देता है इससे लगता है कि जनता के धन को बंदरबांट करने एवं बर्बाद करने के सिवा अधिकारियों और स्थानीय जिम्मेदारों के पास न तो कोई  जिम्मेदारी है न ही जवाबदेही।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी भानपुर अतुल आनंद ने कहा कि यह योजना स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगवाया गया था , विभागीय अधिकारियों से वार्ता करने के बाद इसकी जांच करवाई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि आखिर अभी तक पानी सप्लाई शुरू क्यों नहीं हो पाया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर