छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 33 छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

डायट प्राचार्य जितेन्द्र, बीएसए डा. इन्द्रजीत ने शिक्षकों, छात्रों का बढाया मनोबल
छात्रों को चार वर्षो तक प्रति माह प्राप्त होगा एक हजार रूपया

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । बुधवार को बनकटी विकास खण्ड क्षेत्र के ब्लाक  संसाधन केन्द्र पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा ‘एन.एम.एम.एस.’ उत्तीर्ण करने वाले 33 मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सम्बंधित विद्यालयों के शिक्षकों एवं सभी पांच ए.आर.पी. को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उप शिक्षा निदेशक, डायट प्राचार्य जितेन्द्र कुमार गौड़ ने मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि सभी चयनित छात्रों को शासन स्तर पर प्रति माह एक हजार रूपये चार वर्षों तक उपलब्ध कराया जायेगा जिससे वे अपनी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा कर देश के सुयोग्य नागरिक बन सके।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि  जिन शिक्षकों ने छात्रों को इस योग्य बनाया वे प्रशंसा के पात्र है। कहा कि छात्र के जीवन में गुरूजनों का विशेष प्रभाव पड़ता है। कहा कि सम्मान जीवन बदलता है, निश्चित रूप से पुरस्कृत छात्रों को जो अवसर मिला है वे उसे सृजनात्मक रूप में लेंगे।
वित्त एवं लेखाधिकारी अतुल चौधरी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बेहतर शिक्षा के लिये अथक प्रयास किये जा रहे हैं, अभिभावकों को चाहिये कि वे अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों में शिक्षित करें। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार यादव ने शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे नव प्रयोगों को व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि बनकटी क्षेत्र में अनेक शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाया है उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। कहा कि 33 छात्रों का चयन इसका उदाहरण है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पना यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनोें ने शिक्षक और छात्रों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। संचालन अतुल कृष्ण राज ने किया। संघ के मंत्री चन्द्रशेखर शर्मा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों को सफल बनाने की दिशा में ए.आर.पी. वंशराज गुप्ता ने विशेष योगदान किया जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
ईश वंदना और स्वागत गीत से आरम्भ कार्यक्रम में एस.आर.जी. अंगद पाण्डेय, ए.आर.पी. अजय कुमार पाल, बंशराज गुप्ता, दीपक कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार मिश्र, राधेश्याम गुप्त के साथ ही शिक्षक चन्द्रशेखर शर्मा, शान्ती देवी, अशोक कुमार मौर्य, मो. इकबाल, अवनीश कुमार चौरसिया, कृष्णकान्त तिवारी, भोले प्रसाद, महेन्द्र सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर