समर कैम्प में छात्रों ने बनाये मिट्टी के बरतन, उडाये वाटर राकेट

दो दिवसीय शिविर में आयोजनों की धूम

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । गर्मी की छुट्यिों में किताबी दुनियां से अलग बच्चे कुछ बेहतर सीख समझ सकंे इस दिशा में ओमनी इण्टर नेशनल स्कूल ने दो दिवसीय समर कैम्प लगाकर पहल किया। शिविर का उद्घाटन करते हुये निदेशक नीता सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि पूरा जीवन सीखने के लिये छोटा है। यह उत्सुकता बनी रहे इस दिशा में छात्रों को मिट्टी के बरतन, खिलौने बनाने के साथ ही वाटर राकेट, हस्तशिल्प प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं जिससे वे जीवन धारा और उसकी चेतना को सहजता से समझ सकंे।
मिट्टी के बरतन बनाने को लेकर जहां बच्चों में विशेष उत्साह दिखा और वे प्रशिक्षण दे रहे कुम्हारों से बारीकियां सीख रहे थे वहीं वाटर राकेट को लेकर उत्साह दिखा। कठपुतली शो बच्चों के मन को भा गया। अदिति चौधरी, साक्षी चौरसिया, वैष्णवी सिंह, दिव्यांशी गोस्वामी, ऋषभ, सुमित यादव, सूर्य प्रताप यादव, उत्कर्ष, अखिलेश, आकृति, सजल, सचिन, अभिषेक, रिया, प्रिया, शानिया, अर्पित, शुभम आदित्य राज आदि छात्रों की प्रस्तुतियां शानदार रही।
ईश वंदना से आरम्भ कार्यक्रम में अनेक छात्रों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, स्वीमिंग, साईंस शो के साथ ही बच्चांे को संदेश देने वाला सिनेमा दिखाने के साथ ही बिना आग के भोजन बनाने की जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम संयोजन में कर्मा देवी ग्रुप की सीईओ अंशु सिंह गौतम, यजुवेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य बाला कृष्णन एम., उप प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार चौधरी, दिनेश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, मोमिता पाण्डेय, प्राची, अंकिता, रेशी कौर आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर