दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से किसानों को किया प्रोत्साहित

कबीर बस्ती न्यूज।
बस्ती: उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अन्तर्गत ‘‘मिलेट्स दो दिवसीय जनपद स्तरीय क्षमतावर्धन (एक प्री- हारवेस्ट) कार्यशाला‘‘ का द्वितीय दिवस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, बंजरिया पर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने कृषको को मिलेट्स ‘‘श्री अन्न‘‘ (ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, मड़ुवा/रागी, मक्का आदि) की खेती की उत्पादन/उत्पादकता को बढ़ावा देने हेतु कृषको को प्रोत्साहित किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष एस.एन. सिंह द्वारा श्री अन्न के खेती के विषय में कृषको को विस्तृत जानकारी दिया गया। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार द्वारा मिलेट्स ‘‘श्री अन्न‘‘ (ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, मड़ुवा/रागी, आदि) से कृषको को होने वाले लाभ एवं जनमानस के स्वास्थ्य लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक बी0बी0सिंह द्वारा उपस्थित कृषको से प्रश्नोत्तरी कर कृषको को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ0 राजमंगल चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, प्रदीप त्रिपाठी, संकट हरण पाण्डेय, अमित कुमार, जितेन्द्र कुमार मिश्र, प्रगतिशील कृषक राममूर्ति मिश्र, बृजेन्द्र पाल, राजेन्द्र सिंह, अवधेश पाण्डेय उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर