जनपद में स्थापित होगा 5 किलोवाट का आकाशवाणी केंद्र, मंत्रालय से मिली स्वीकृति

कबीर बस्ती न्यूज।
बस्ती: भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव काल में जनपद में 5 किलोवाट का आकाशवाणी केन्द्र स्वीकृत किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी  प्रिंयका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि आकाशवाणी का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनहित में प्रसारित करना है। आकाशवाणी केन्द्र द्वारा स्थानीय लोगों के लिए सूचना, शिक्षा, मनोरंजन एवं स्वास्थ्य के कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगें।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अन्तर्गत प्रसार भारती, नई दिल्ली के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी आदित्य चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आकाशवाणी के 5 किलोवाट एफएम केन्द्र स्वीकृति की सूचना देते हुए लगभग 02 से 03 हजार वर्गमीटर निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होने वाराणसी के उप महानिदेशक आकाशवाणी को भी पत्र लिखकर भूमि आवंटन संबंधी कार्यवाही कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर