रोग की गम्भीरता व दवा के फायदे बताए तो दवा खाने को हो गए राजी

– स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौर ब्लॉक के नरथरी गांव में खिलवाई दवा

– उदासीन परिवारों पर स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संस्थाओं का रहा फोकस

– अभियान का मॉप अप राउंड 29 अगस्त से दो सितम्बर तक चलेगा

– अभियान के दौरान 24.16 लाख लोगों ने किया फाइलेरिया की दवा का सेवन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए गए एमडीए (मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई है। दवा सेवन के प्रति उदासीन परिवारों पर विभाग व उसकी सहयोगी संस्थाओं का विशेष फोकस रहा है। ऐसे परिवारों से मिलकर टीम ने सबसे पहले रोग की गम्भीरता के बारे में विस्तार से समझाती है, इसके बाद दवा खाने के फायदे बताए और उन्हें दवा खाने के लिए राजी किया। डीएमओ आईइए अंसारी ने बताया कि सोमवार तक एमडीए कार्यक्रम संचालित हुआ है। 28 अगस्त तक चले अभियान के दौरान 24.16 लाख लोगों को दवा का सेवन कराया जा चुका है। 28 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है, इसमें 11 प्रतिशत दवा के प्रति उदासीन लोग हैं। मंगलवार से आगामी दो सितम्बर तक मॉप अप राउंड चलेगा, इसमें दवा के प्रति उदासीन लोगों की काउंसिल कराकर उन्हें व छूटे हुए लोगों को दवा खिलाई जा रही है।

गौर ब्लॉक के घनघटा गांव में एक परिवार फाइलेरिया से बचाव की दवा नहीं खा रहा था। भ्रमण के दौरान वहां पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीसीआई के ब्लॉक मॉनीटर रमाशंकर तिवारी व आशा वर्कर सुशीला यादव के समझाने के बाद संतराम, उनकी पत्नी व अन्य पांच लोगों ने दवा खा ली। उनका कहना था कि अब वह हर साल दवा खाएंगे। गांव में सभी लोग दवा खा रहे हैं।

रमाशंकर तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया एक ऐसा रोग है, जो एक बार हो गया तो फिर दुनिया में किसी इलाज से ठीक नहीं होगा। पोस्टर आदि दिखाकर बताया कि अगर पांव में हो गया तो पैर मोटा हो जाता है, जिसे हाथीपांव के नाम से जाना जाता है। साल में एक बार दवा खाने से रोग से बचाव होता है। केवल दवा का जब असर होता है तो चक्कर व मिचली जैसी छोटी समस्या हो सकती हैं।

एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया एक बार होने पर यह व्यक्ति को स्थायी रूप से अपंग बना सकता है। यह पैर, अंडकोष (हाइड्रोसील), स्तन कहीं भी शरीर के लटकने वाले भाग में हो सकता है। यह संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। पांच साल लगातार, साल में एक बार दवा खाने से शरीर में पनप रहे फाइलेरिया के परजीवी मर जाते हैं। पैर या अंडकोष में सूजन, पैर में चित्तीदार दाग या लाल चकत्ते, स्तन के आकार में अंतर हो तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मी को दें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर