पुण्य तिथि पर याद किये गये मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस  लक्ष्मीकान्त शुक्ल

फीस भरपाई, छात्रवृत्ति के लिये संघर्ष तेज करने पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती  । मंगलवार को मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल को उनके छठवीं पुण्य तिथि पर लोहिया काम्पलेक्स परिसर में  नमन् किया गया। अनेक लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि लक्ष्मीकान्त ने फीस भरपाई एवं छात्र वृत्ति दिलाने के लिये सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष करके विजय दिलाया। आज इसका लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मिल रहा है।
मेधा के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि बस्ती के पूर्व मुख्य विकास  अधिकारी रहे लक्ष्मीकान्त शुक्ल की प्रेरणा से वे मेधा आन्दोलन से जुड़े । स्व. शुक्ल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि छात्रोें को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति का लाभ मिले। कहा कि मेधा द्वारा प्रदेश के लाखों छात्रों के फीस की भरपाई और छात्रवृत्ति दिलाये जाने की मांग को लेकर मेधा चरणबद्ध आन्दोलन चला रही है। सरकार इस दिशा में अभी गंभीर नहीं है। बताया कि समूचे प्रदेश में मांगोें को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जायेगा, आगामी 1 अक्टूबर को लखनऊ स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष आग्रह सत्याग्रह कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जायेगा।
दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति सुविधा का शत प्रतिशत पालन, कटौती बंद किये जाने, आय सीमा ढाई लाख किये जाने, अंक प्रतिशत सीमा समाप्त करने आदि मांगों को लेकर मेधा का जन जागरण अभियान चरणबद्ध ढंग से जारी है। मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से उमेश पाण्डेय मुन्ना, नरेन्द्र मिश्र, राहुल तिवारी, प्रतीक मिश्र, राहुल सिंह, शादाब अहमद, अंकित यादव, अमन मिश्र, प्रशान्त मिश्र, शुभम पाठक, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रमणि पाठक, आरिफ, आनन्द सिंह, अमित उपाध्याय, आंसू, अंकित उपाध्याय आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर