डायट प्राचार्य ने कस्तूरबा विद्यालय में वितरित किया चद्दर, खिले बच्चियों के चेहरे

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को शहर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं को स्वयं व डायट स्टाफ के सहयोग से चद्दर वितरित किया। चद्दर पाकर विद्यालय की बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।
डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि गत दिनों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण में देखा गया कि बालिकाओं के पास मात्र एक चद्दर था इस बरसात के मौसम में अगर एक चद्दर गंदा हो जाता तो सूखने में दो से तीन दिन लग जाते थे और बच्चियों को बिना चद्दर के सोना पड़ता था उनकी समस्या को देखते हुए हमने स्वयं और डायट के स्टाफ के सहयोग से बच्चियों को चद्दर उपलब्ध कराया । उन्होंने कहा कि यदि रहन-सहन खानपान आदि की व्यवस्था सही रहती है तो पठन-पाठन का माहौल भी और अच्छा हो जाता है। कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को लेकर शासन गंभीर है जो भी समस्या रहेगी उनको दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर शशि दर्शन त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, कृतेश मिश्र, रविनाथ त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, वन्दना चौधरी, गरिमा, माधुरी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर