न डिग्री न रजिस्ट्रेशन फिर भी कथित वैध आर0 डी0 चौधरी करता है नाक कान गला रोग का इलाज

  • मरे हुए वैध के रजिस्ट्रेशन पर 30 सालों से करता आ रहा है प्रेक्टिस, मरीजों को बेवकूफ बना कर ऐंठता है धन
    – बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर व महराजगंज मे संचालित करता है क्लीनिक
    – कथित वैध के खिलाफ होगी कडी कार्यवाही बख्शे नही जायेगे झोलाछाप-सीएमओ

    कबीर बस्ती न्यूज

    बस्ती। जिले मे फर्जी टाइप के वैद्व लोगों की भरमार है। न कोई डिग्री न कोई रजिस्ट्रेशन पर इनकी जिले मे दर्जनों की संख्या मे क्लीनिक तीव्र गति से चल रहा है। हर महीने विभाग को बंधी बधाई मोटी रकम पहुंचा दी जाती है यह है जिले के स्वस्थ्य स्वास्थ्य सेवाओं का हाल। ऐसा ही एक वैध हैं आर0 डी0 चौधरी जिसने जिले के सारे झोलाछापों को पीछे छोड रखा है यह ऐसे प्रेक्टिस करते हैं जैसे जिले के बहुत बडे स्तर के एमडी डिग्री धारक हों और इनकी जिले ही नही बस्ती मण्डल मे दर्जनों क्लीनिक अत्यन्त सुसज्जित व कैमरे से लैश है बेखौफ संचालित हैं।
    हैरत की बात तो यह है कि किसी मरे हुए वैध के रजिस्ट्रेशन पर बिना किसी डिग्री के आर0 डी0 चौधरी नाक कान और गला रोग का दावे के साथ इलाज करते प्रायः देखे जाते है। कथित वैध आर0 डी0 चौधरी दो दर्जन से अधिक अप्रशिक्षित लोगों को भी अपने गैर मौजूदगी मे मरीजों के इलाज व दवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों मे लगा रखा है। इनके गलत इलाज से अनेकों मरीजों के जीवन मे बडा ग्रहण लग चुका है और विभाग बेखर है। कथित वैध आर0 डी0 चौधरी का दावा है कि सीएमओ क्या डीएम भी उनके खिलाफ कार्यवाही नही कर सकता। अब इसके पीछे की ठोस वजह क्या है या तो विभाग जाने या भगवान। कथित वैध आर0 डी0 चौधरी का प्रेक्टिस करीब 30 सालों से संचालित होना बताया जाता है। बडा सवाल यह है कि इस मुन्नाभाई की कागुजारी अभी तक प्रशासन के संज्ञान मे क्यों नही आया। यह कथित वैध लैपटाप मरीजों के कान मे लगाकर जांच करते हुए देखा जाता है। जिसका मरीजों के उपर ऐसा प्रभाव पडता है कि वैध जी बहुत विद्वान हैं। यही कारण है कि इस फर्जी वैध के क्लीनिक पर मरीजों की लम्बी लाइन लगी रहती है और कथित वैध आर0 डी0 चौधरी मरीजों को तरह तरह से बेवकूफ बना कर बडे पैमाने पर अवैध धन उगाही करने मे सफल रहता है।
    इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव निगम से पूछा गया तो उन्होेने कहा कि ऐसे झालाछापों के विरूद्व कडी कार्यवाही के लिए एसीएमओ को निर्देश दिए गये हैं। उन्होने कहा कि मरीजों के साथ धोखाधडी करने वालों को कत्तई बख्शा नही जायेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर