जिले के रूधौली कस्बे में पब्लिक हेल्थ केयर सील, नोटिस जारी
जी0सी0 अल्ट्रासाउंड का संचालक सेन्टर बन्द कर हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया लगातार छापेमारी, मुन्ना भाइयों मे हडकम्प का माहौल
सार्थक हास्पिटल को विभाग ने थमाया नोटिस मांगा जबाब
कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। जिले के रूधौली तहसील क्षेत्र मे नाजायज तरीके से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव निगम के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने टीम के साथ औचक छापेमारी किया। जिससे अल्ट्रासाउंड संचालकों मे हडकम्प मच गया। अधिकतर तो अपने प्रतिष्ठानों को बन्द कर फरार होने मे सफल रहे। नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने बताया कि रूधौली कस्बे मे कई अल्ट्रासाउंड सेन्टर नाजायज तरीके से संचालित किये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके क्रम मे यह कार्यवाही की गयी है और लगातार अभियान चलाकर संचालित नाजायज अल्ट्रासाउंड सेन्टरों को सील कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। विभाग द्वारा लगातार किये जा रहे कार्यवाही से मुन्ना भाइयों मे हडकम्प का माहौल है।
नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने बताया कि रूधौली कस्बे में पब्लिक हेल्थ केयर निकट यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया पर छापेमारी किया गया। यहा नाजायज अल्ट्रासाउंड किये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी लेकिन मौके पर अल्ट्रासाउंड मशीन नही पाया गया। यहां नियम विरूद्व ढंग से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। जिसे सील किया गया। उन्होेने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर जी0सी0 अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर टीम के पहुंचने से पूर्व ही संचालक सेन्टर बन्द कर फरार हो गया। डा0 चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही योजनाबद्व तरीके से छापेमारी की कार्यवाही करते हुए जी0सी0 अल्ट्रासाउंड सेन्टर के संचालक के विरूद्व कडी कार्यवाही किया जायेगा। डा0 चौधरी ने बताया कि ग्लोबल हास्पिटल मे नाजायज अल्ट्रासाउंड किये जाने की सूचना के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया लेकिन मौके पर अल्ट्रासाउंड मशीन नही पाया गया। उन्होने बताया कि इसी क्रम मे सार्थक हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष बन्द पाया गया। उन्होने बताया कि प्रबन्धक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डा0 चौधरी ने कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो नाजायज अल्ट्रासाउंड सेन्टरों का संचालन कदापि नही करने दिया जायेगा।
