एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न

तीनों जनपदों के सर्विलांश अधिकारी चिकित्सक एवं फार्मासिस्टों ने लिया भाग
एंटी रैबीज सीरम लगाने से रैबीज मरीजों का मृत्युदर होगा शून्य

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 रामचन्द्र की अध्यक्षता मे एडी हेल्थ सभागार मे बुधवार को एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर स्टेट प्रशिक्षक हेल्थ एक्सपर्ट डा0 निशान्त भारद्वाज तथा स्टेट पैथालॉजिस्ट डा0 विवेक मिश्रा द्वारा कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने के बारीकियों को विस्तार से बताया गया तथा इस कार्य मे बरते जाने वाले सावधानियों कोे उपस्थित जनों को बताया गया। स्टेट प्रशिक्षक हेल्थ एक्सपर्ट डा0 निशान्त भारद्वाज ने बताया कि  एंटी रैबीज सीरम कुत्ता काटने पर लगाये जाने से मरीजों के मुत्यु दर को शून्य किया जाना है। डा0 निशान्त भारद्वाज ने बताया कि एंटी रैबीज सीरम भारत सीरम कम्पनी द्वारा प्रदेश मे संचालित किया जा रहा है। जिसे रैबीज सीरम को लेकर लोगों को प्रशिक्षित किया जा सके।
आयोजित कार्यशाला मे सीएमओ बस्ती डा0 राजीव निगम, जिला सर्विलांश अधिकारी बस्ती डा0 ए0के0 चौधरी डा0 मा0 जमा, फार्मासिस्ट अवधेश चौधरी, राम जियावन यादव, जितन्द्र नाथ शुक्ला, डा0 अहमद फरदीन, उमेश के अलावा बस्ती सिद्वार्थनगर संतकबीरनगर के जिला सर्विलांश अधिकारी चिकित्सक एवं फार्मासिस्टों ने भाग लिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन