अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी

अहिल्याबाई होलकर ने राष्ट्रवादी संस्कृति को सशक्त किया- नेहा वर्मा  


न्याय, वीरता और संयम की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होलकर- अंकुर वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती।  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने शुक्रवार को बस्ती नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के जयन्ती अवसर पर आयोजित सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने धार्मिक तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार की जो पहल 300 वर्ष पूर्व किया था पूर्व की सरकारोें ने उसमें कोई रूचि नहीं लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन कार्यों को आगे बढा रहे हैं। 
उन्होने अहिल्याबाई होलकरको एक अत्यंत दूरदर्शी और अद्वितीय प्रशासनिक दक्षता वाला बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आई एक सामान्य बालिका ने अपने पुरुषार्थ और निष्ठा से असाधारण शासक बनने तक का गौरवमयी सफर तय किया।
कार्यक्रम संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष   प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि  अहिल्याबाई होलकर अपने जीवनकाल में संस्कृति, न्याय, वीरता और संयम की प्रतीक रहीं। उनके द्वारा स्थापित न्याय प्रणाली को आज भी स्मरण किया जाता है। अहिल्याबाई ने शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुलों की स्थापना की और वे पहली महिला शासिका थीं जिन्होंने महिला सैनिकों की नियुक्ति की। उनके शासनकाल में तोपों का निर्माण हुआ और उन्होंने राष्ट्रवादी संस्कृति को सशक्त किया। मुख्यवक्ता सुमन सिंह ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने अपने व्यक्तिगत दुखों को दरकिनार करते हुए सदैव प्रजा कल्याण और लोकहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
 सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुये नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने  हरिद्वार से लेकर रामेश्वरम, कन्याकुमारी और काशी विश्वनाथ मंदिर तक कई प्रमुख तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कराया ।  
सम्मेलन में जिला कार्यक्रम संयोजक अमृत वर्मा,  महिला मोर्चा की शालिनी मिश्रा ,ममता सिंह, महिला सभासद मंजू श्रीवास्तव ,अमरावती  ,विद्यावती सोनकर, इंद्रावती ,निर्मला देवी,विनीता सिंह , अखण्ड सिंह  सुभाष श्रीवास्तव  कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

————————————————

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर