गैर कानूनी करतूतों पर भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर कुदरहा सील, संचालक को  नोटिस

.- गैर पंजीकृत कथित डाक्टर कर रहा था अल्ट्रासाउंड

– भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर कुदरहा पर भ्रूण परीक्षण करने का भी था आरोप

– लाईसेन्स के आड मे गैर कानूनी कार्य करने वालों को कदापि नही बख्शा जायेगा- डा0 ए0के0 चौधरी

रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। जिले के कुदरहा पीएचसी के निकट संचालित हो रहे भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर को पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने नायब तहसीलदार के मौजूदगी मे शुक्रवार को सील कर दिया। डा0 चौधरी ने गैर पंजीकृत डाक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड किये जाने के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेन्टर के प्रबन्धक को नोटिस थमा दिया है।

पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने बताया कि भारतअल्ट्रासाउंड सेन्टर कुदरहा के पंजीकरण मे  पंजीकृत डाक्टर के स्थान पर कोई अनाधिकृत व्यक्ति मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहा है जो पीसीपीएनडीटी का खुला उल्लंधन है। डा0 चौधरी ने बताया कि औचक निरीक्षण मे मिल रही शिकायत पूर्णतया सही है इसके अलावा भ्रूण परीक्षण करने के अनेको शिकायत प्राप्त हो रहे थे।। उन्होेने बताया कि भारतअल्ट्रासाउंड सेन्टर कुदरहा के प्रबन्धक द्वारा किये जा रहे मनमानी रवैये के चलते सेन्टर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के इस कार्रवाई को लेकर अल्ट्रासाउंड संचालकों तथा स्वास्थ्य माफियाओं मे हडकम्प का माहौल है। नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी द्वारा लगातार गैर कानूनी करने वालों पर बडी कार्यवाही की जा रही है। अब तक के औचक निरीक्षण नियम विरूद्व पाये गये ऐसे सेन्टरों पर लगातार कडी कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि इस भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर कुदरहा को लेकर  बृहद खबर प्रकाशित हुआ था जिसको संज्ञान मे लेकर विभाग ने यह बडी कार्यवाही की है।

 उल्लेखनीय है कि जब से डा0 ए0के0 चौधरी को पीसीपीएनडीटी का कार्यभार मिला तब से आधा दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर कार्यवाही की जा चुकी है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर