शासनादेशों की ऐसी की तैसीः पीसीपीएनडीटी बस्ती से अल्ट्रासाउंड सेन्टर चल रहा है गोण्डा मे
-बाला जी नर्सिंगहोम बभनान का कारनामा, गोण्डा जनपद मे कई वर्षों से चला रहा हैं अल्ट्रासाउंड सेन्टर
-स्वास्थ्य विभाग मामले सेे बना अन्जान और वर्षों से दे रहा संरक्षण
-बाला जी नर्सिंगहोम बभनान का पंजीकरण गोण्डा से जिम्मेदारों का आंख बन्द
-जिले मे पीसीपीएनडीटी बना खिलवाड, सीएमओ ने दिया कार्रवाई के निर्देश
रिर्पोट- शाहीन कुरैशी
कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। अंधेर नगरी चौपट राजा का कहावत जिले के स्वास्थ्य विभाग पर सटीक बैठ रहा है। विभाग की कारगुजारी जिले के आम जनमानस पर भारी पड रहा है। आम जन मानस के स्वास्थ्य सेवाओं से हो रहे खिलवाड से न तो विभाग से कोई मतलब है और न ही योगी सरकार को। हालत बद् से बद्तर होते जा रहे हैं। बस्ती जिले के बभनान बाजार नाजायज स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गढ बना हुआ है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर खोलकर मुन्ना भाई इलाज भी कर रहे हैं और अल्ट्रासाउंड भी कर रहे हैं और मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड भी कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब बस्ती जिले से पीसीपीएनडीटी हासिल कर गोण्डा जनपद मे बाला जी नर्सिंगहोम के नाम से अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर विगत कई सालों से चलाया जा रहा है और विभाग बेखबर है। पीसीपीएनडीटी की गाइडलाइन का स्वास्थ्य महकमा खुद ही खुला मजाक बना रखा है। जी हां यह तथ्य सोलह आने सच है लेकिन इस सच को स्वीकार करने मे विभाग के पास कूवत नही है या सच जानना ही नही चाहता है। यह प्रश्न विचारणीय है।
जिले के बभनान बाजार मे जो गोण्डा जनपद से सटे स्थित है स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने पहुंची प्रेस की टीम ने विभागीय उदासीनता लापरवाही देख सोचने पर मजबूर कर दिया। बस्ती जिले से पीसीपीएनडीटी हासिल कर गोण्डा जनपद मे बाला जी नर्सिंगहोम के नाम से अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर चलाने का मामला प्रकाश मे आया। यहां के लोग बताते हैं कि बाला जी नर्सिंगहोम के नाम से अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर पिछले कई सालों से संचालित हो रहा है और यह क्षेत्र गोण्डा जनपद मे आता है। यहां अस्पताल के कर्मचारी बताते हैं कि इस सेन्टर पर डिप्टी सीएमओ एस0बी0 सिंह का बराबर आने जाने का तथ्य भी प्रेस टीम के सामने आया। इससे यह तो स्पष्ट हो गया कि विभागीय संरक्षण मे बाला जी नर्सिंगहोम के नाम से अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर धडल्ले से चल रहा है और अल्ट्रासाउंड करने वाले पंजीकृत चिकित्सक का दूर-दूर तक कहीं अता पता नही है। बाला जी नर्सिंगहोम बभनान के संचालक एवं अल्ट्रासाउंड करने वाले ओंकार नाथ मिश्र कहते हैं कि सीएमओ बस्ती डा0 राजीव निगम से फोन पर रोज बात होती रहती है उनके जानकारी मे सब कुछ है। श्री मिश्र का यह भी कहना है कि जितने भी पूर्व सीएमओ रहे उनसे सम्बन्ध बहुत अच्छे रहे। इससे तो यह स्पष्ट हो गया है कि विभागीय जिम्मेदार ही स्वास्थ्य सेवाओं को हासिये पर लाने के लिए पूर्ण जिम्मेदार हैं। जिसके कारण शासनादेशों के विपरीत ऐसे मुन्ना भाईयों ने मरीजों को मारने व लट खसोट करने का खुला व्यापार चला रखा है। यहां सवाल यह है कि बसती जिले से पीसीपीएनडीटी लाइसेन्स लेकर अल्ट्रासाउंड करने वाले ओंकार नाथ मिश्र गोण्डा जनपद मे अल्ट्रासाउंड सेन्टर कैसे और किसके मेहरबानी से चला रहा है जबकि बालाजी नर्सिग होम का पंजीकरण गोण्डा जनपद से है।
उपरोक्त मामलों मे जब सीएमओ बस्ती डा0 राजीव निगम से बात किया गया तो उन्होने कहा कि यदि ऐसा है तो सम्बन्धित के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होेनें दोनों अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
