भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती है दवा

पब्लिक हास्पिटल और पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेन्टर भानपुर मे निरीह मरीजों के जान पर आफत

प्रकाशित खबर को संज्ञान मे लेकर डिप्टी सीएमओ डॉ0 ए.के. चौधरी ने किया दोनों सेन्टरों का निरीक्षण, मांगा जबाब

न्यायप्रिय पूर्व विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल के साख पर बट्टा लगा रहे हैं उन्ही के प्रतिनिधि

रिर्पोट- रंजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। जिले के रसूखदार भाजपा नेता अब राजनीति छोडकर पब्लिक हास्पिटल और पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेन्टर भानपुर के संरक्षणदाता बन चुके है। मरीजों का खून चूस कर नाजायज धन कमाने वाले नेता जी किसी का भला नही कर सकते। जहां नाजायज कार्य कर धन उगाही का खेल खेला जा रहा हैं वहीं एक प्रतिष्ठित राजनेता के साख पर बट्टा लगाने मे कोई कोर कसर नही छोडा जा रहा है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं बाबू मनोज सिंह का। जो सभी के ह्दयप्रिय एवं न्यायप्रिय पूर्व विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल के उनके 10 सालों के कार्यकाल मे उनके प्रतिनिधि के रूप मे कार्य चुके हैं। अब मनोज जी बिना किसी बिना किसी हर्रा फिटकिरी के पब्लिक हारिपटल और पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेन्टर भानपुर के संरक्षणदाता एवं प्रबन्धक बन चुके हैं। इनके संरक्षण मे दोनों प्रतिष्ठिनों मे हो रहे गैर कानूनी गतिविधियों को राजनीतिक चादर से ढकने का कार्य किया जाता है। विभाग का भद भले ही पिट रहा हो लेकिन विभागीय अधिकारी इनके दबाव मे रहते हैं। इन दोनों प्रतिष्ठिनों मे मरीजों के हित मे कोई कार्य नही होता।
बताते चलें कि पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेन्टर भानपुर मे किस डाक्टर की डिग्री लगी है यह सेन्टर के कर्मचारी ही नही जानते। हां अल्ट्रासाउंड एक इण्टर पास लडकी तथा अप्रशिक्षित रामकेश दोनो जिसे पेट के बारे मे ए बी सी डी की जानकारी ही नही है। वह जिन मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते होगे उन मरीजों का क्या हाल होता होगा। मरीज मरे या भाड मे जाए नेता जी का क्या ? पीसीपीएनडीटी मे जिस डॉक्टर पंजीकरण हुआ है वह डाक्टर अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर आते हैं कि नही उसका सीसीटीवी फुटेज की जांच विभाग को करना चाहिए। यही हाल पब्लिक हास्पिटल भानपुर का है। यहां सम्भवतः डा0ॅ शिवकुमार फिजिशियन तथा डाक्टर शबीना स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप मे पंजीकृत हैं सिर्फ किसी डाक्टर का डिग्री लगा देने से अस्पताल संचालित नही किया जा सकता। अस्पताल मे नियमित दोनों चिकित्सक आते हैं तो तीन माह का सीसीटीवी फुटेजकी जांच स्वास्थ्य विभाग को करना चाहिए।
पब्लिक हारिपटल भानपुर मे किसी रामकेश की पत्नी बिना कोई मेउकल कोर्स किये मरीज देखती व दवा लिखती है यह स्थिति विचारणीय है। सूत्र बताते हैं कि अस्पताल की जिम्मेदारी रामकेश के पत्नी पर टिका हुआ है। सूत्रों की माने तो इण्टर पास व्यक्ति राकेश फर्राटे से आपरेशन भी करता है जिसकी भनक लाइसेन्स जारी करने वाले विभाग को भी नही है। बताया तो यहां तक जाता है कि पब्लिक हास्पिटल भानपुर मे खोला गया मेडिकल स्टोर का लाइसेन्स भी सम्भवतः नही है।स्वच्छ राजनीति मे सम्मानित पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के सामाजिक प्रतिष्ठा को उनके ही प्रतिनिधि धूमिल करने मे जोरशोर से लगे हुए हैं। उनकी समाजिक ख्याति पर कहीं न कहीं चोट पहुंचाया जा रहा है।
हलांकि एमओआईसी भानपुर डा0 सचिन ने पब्लिक हास्पिटल और पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेन्टर भानपुर के विरूद्व सीएमओ बस्ती अभी 26 दिसम्बर 2025 को कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। डा0 सचिन ने बताया कि उनके स्तर से कार्यवाही हेतु कई पत्र सीएमओ बस्ती को प्रेषित किये गये हैं। लेकिन कार्यवाही शून्य है।
इस सम्बन्ध मे डिप्टी सीएमओ डॉ0 ए.के. चौधरी से बात किया गया। उन्होंने बताया कि अखबार मे दो दिन पूर्व प्रकाशित खबर को संज्ञान मे लेकर दोनों सेण्टरों का जांच किया गया है स्थिति संदिग्ध है कई बिन्दुओ पर संचालक से जबाब मांगा गया है। जबाब मिलने पर अगली कार्यवाही की जायेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर