भोजपुरी सिने अवार्ड से सम्मानित हुए बालमुकुन्द शर्मा

बस्ती – देश का प्रसिद्ध पत्रिका सरस सलिल के ओर से पत्रकार बृहस्पति पाण्डेय द्वारा भोजपुरी फिल्मों मे उल्लेखनीय योगदान के लिए बस्ती के माटी मे जन्मे प्रख्यात् भोजपुरी कलाकर बालमुकुन्द शर्मा आकाश को सोमवार को भोजपुरी सिने आवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकार बृहस्पति पाण्डेय ने कहा कि पूर्वांचल की माटी मे भोजपुरी फिल्मों का अपना अलग ही महत्व है। जिसे सुशोभित एवं भोजपुरी को एक अलग पहचान दिलाने मे हर दिलों मे बसने वाले प्रख्यात् फिल्म कलाकार बालमुकुन्द शर्मा आकाश जी का सराहनीय योगदान रहा है।
सम्मान से अभिभूत फिल्म कलाकार बालमुकुन्द शर्मा आकाश ने कहा कि सम्मान पाने से और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होेने कहा कि वे सदैव भोजपुरी फिल्मों के प्रति काफी लगाव रहा और उसी दिशा मे लगातार कार्य करते हुए अनेकों फिल्मों में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया है और आगे भी इसी संकल्प के साथ अपने दायित्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
बालमुकुन्द शर्मा आकाश के सम्मानित होने पर कबीर बस्ती के संपादक दिनेश प्रसाद मिश्र, प्रशान्त पाण्डेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, सुश्री वन्दना चौधरी, भक्ति नारायन श्रीवास्तव, सुखसागर मंजुल, शुभम् साहू, राहिल खान, सिम्मी भाटिया, सुभी उपाध्याय, सन्तोष श्रीवास्तव, कन्हैया, राहुल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,सुरेन्द्र मोहन वर्मा, अमरदीप सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन