सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार में दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर

बस्ती । बुधवार को विश्राम संस्कृत महाविद्यालय बखरिया के परिसर में सरलादित्य ग्राम विकास सेवा संस्थान द्वारा परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता विवेकानन्द शुक्ल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को जागरूकता से ही बचाया जा सकता है। देश में गलत ढंग से वाहन चलाने के कारण प्रतिदिन अनेक व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है और उनके परिजनों को इसका कष्ट भोगना पड़ता है। कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। नशे की स्थिति में वाहन कदापि न चलाये।
सेमिनार को रवीचन्द्र पाण्डेय, रविन्द्रनाथ मिश्र, रामनयन यादव, महेश चन्द्र पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार, राजकुमार मिश्र, इन्द्र बहादुर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि सड़क सुरक्षा का महत्व प्रत्येक प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में है और वह अपने आप में एक मायने रखता है हमें हमेशा ही अनुशासित रहकर यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना करना अपने आप एक बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण प्रदान करना है । अनुशासित रहकर चलने की आज सबसे बड़ी आवश्यकता है । आह्वान किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक किया जाय।
संस्थान के अध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये सुरक्षित यात्रा पर जोर दिया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दिया। जोखूलाल यादव, मोहित वर्मा, शिवशंकर मिश्र के साथ ही सेमिनार में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर