मिशन प्रेरणा के तहत परिषदीय शिक्षा को संवारे शिक्षक-दयाराम चौधरी

बस्ती – उच्च प्राथमिक विद्यालय 1 से 8 परसाजागीर में मिशन प्रेरणा शिक्षा चौपाल, प्रेरणा ज्ञानोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि कोरोना के कारण शिक्षा क्षेत्र का बहुत नुकसान हुआ है। गुरूजन सीमित समय में छात्रों को ऐसा ज्ञान दें जिससे उनका भविष्य संवर सके। कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। विद्यालयों के काया कल्प, निःशुल्क डेªस, किताबें उपलब्ध करायी जा रही है। गुरूजन मिलकर प्रयास करें कि नये शिक्षा सत्र में छात्र संख्या में विस्तार के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रेरणा लक्ष्य के अनुरूप विशेष ध्यान रहे।
बस्ती सदर विकास खण्ड के परसाजागीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक डा. शिव प्रसाद ने विधायक दयाराम चौधरी को कोरोना संकट में शिक्षा की चुनौतियों, समस्याओें के बारे में जानकारी दिया। कहा कि कठिन समय में भी प्रेरणा लक्ष्य के अनुरूप छात्रों को शिक्षा दी जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राममूरत, रामभवन यादव, शिवमूरत, शिवाकान्त, सुरेन्द्र पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, सुरेश, अजय शिक्षक अनुपम पाण्डेय, अखतरून निशां, राजपती, मयंक श्रीवास्तव, आंचल पाल के साथ ही अभिभावक और क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन