आखिर बहुर गये सेंट बेसिल्स – द्विजेश मार्ग के दिन

ग्राम प्रधान बलबीर उर्फ भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से बना 130 मीटर इंटरलाकिंग मार्ग
बस्ती – दो दशकों से खतरनाक गड्ढों मे तब्दील सेंटबेसिल्स – द्विजेश मार्ग के दिन ग्राम प्रधान बलबीर उर्फ भूपेन्द्र सिंह के सराहनीय प्रयासों से बहुर ही गये। यह मार्ग ब्राहमण महासभा से सेंट बेसिल होते हुए द्विजेश मार्ग को जोडता है। इसी मार्ग पर सेंट बेसिल स्कूल होने तथा हाईवे से जोडने के कारण लोगों का अवागमन तो होता ही है साथ ही इस स्कूल मे पढने वाले बच्चों एवं अभिभावकों का नियमित आना जाना होता है। बताते चलें कि सेंट बेसिल – द्विजेश मार्ग अति क्षतिग्रस्त होने के कारण इस रोड पर सैकडों गंभीर दुर्घटनाऐं हो चुकी है कुछ लोगों को को तो अपनी जान भी गवानी पडी है। हलांकि सेट बेसिल्स स्कूल मे बडे अधिकारियों नेताओं और व्यवसाईयों के बच्चे पढते हैं। लकिन दुश्वारियां झेलना लोगों की आदत बन गयी थी। सैकडों बच्चे चोटहिल हो चुके हैं। फिर भी इस मार्ग के निर्माण के लिए किसी जिम्मेदार ने कोई ठोस कदम नही उठाया। समाचार पत्र आये दिन इस मार्ग पर हो रहे दुर्घटनाओं को प्रकाशित करते रहे। लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नही रेंगा। इस सडक के खस्ताहाल होने से विकास खण्ड बस्ती सदर के खीरीघाट के ग्राम प्रधान बलबीर उर्फ भूपेन्द्र सिंह बहुत दुखी रहे। क्योंकि उनके ग्राम पंचायत के तीनों पुरवों के अधिकतर बच्चे उस स्कूल मे पढने जाते थे। ग्राम प्रधान श्री सिंह का भागीरथ
प्रयास सफल हुआ और क्षेत्र पंचायत निधि से 130 मीटर इंटरलाकिंग गुणवत्तापूर्ण सडक बनकर तैयार हो गया। ग्राम प्रधान बलबीर उर्फ भूपेन्द्र सिंह बताते हैं कि मै इसी ग्राम पंचासत का निवासी हूं। मेरे भी बच्चे इसी स्कूल मे पढने आतें हैं। सड़क काफी खराब होने से बच्चे चोटहिल होते थे। हल्की सी बारिश मे यह सडक खासतौर से सेंट बेसिल्स के सामने कुछ दूरी तक तालाब के रूप मे तब्दील हो जाता था। बच्चों की हालात देखकर हमें दुख होता था। उन्होेने बताया कि काफी समय से लम्बे प्रयास के बाद क्षेत्र पंचायत निधि से 130 मीटर इंटरलाकिंग निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि आगे भी विकास कार्य कराते रहेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन